सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जन जागरूकता लाने प्रचार शिक्षा प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जन जागरूकता लाने प्रचार शिक्षा प्रसार रथ को दिखाई हरी झंडी  

इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन तहत एचआईवी/एड्स नियंत्रण जागरूकता रथ रवाना 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम तहत अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स, सिफलिश कार्यक्रम को लेकर इनसेंटिफाइड आईईसी कैंपेन (सघन एचआईवी/एड्स का प्रचार शिक्षा प्रसार) दिनांक 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत 17 दिसम्बर को सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, डीएचओ डॉ बीएल राज, नोडल डॉ चंद्रप्रकाश एवं बीएमओ डॉ शरद कोहाड़े द्वारा एचआईवी/एड्स पर आम जन को जानकारी देने जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
यह जागरूकता रथ बेमेतरा जिला के सभी विकासखण्ड में आईईसी, माइकिंग द्वारा लोगो को एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी साझा करने मुख्य चौक चौराहे बाजार में भ्रमण कर लोगों को जानकारी देते हुए एचआईवी/एड्स के प्रसार को नियंत्रण करने में सहायता करेगा। 
          इस इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन तहत बेमेतरा जिला के सभी विकासखण्ड में कल दल के माध्यम से भी जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर परामर्श जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
     सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ने आम लोगों से कहा कि इस सम्पूर्ण जागरुकता अभियान में सक्रिय रूप से जानकारी प्राप्त कर भाग ले कर बेमेतरा जिला में एचआईवी/एड्स के प्रसार को नियंत्रण करने में मदद करते हुए स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर का लाभ ले। 
           उक्त जागरूकता रथ रवाना कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, डीएचओ डॉ बीएल राज, डीपीएम सुश्री लता बंजारे, बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े, जिला मिडिया अधिकारी स्वास्थ्य विभाग संजय कुमार तिवारी, आईसीटीसी परामर्शदाता पुराणिक नायक के साथ सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा से सभी अधिकारी कर्मचारी आम जन उपस्थित रहे।