सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर एचआईवी/एड्स पर जागरूकता लाने लोलेसरा मेला स्थल पर दी गई प्रस्तुति

सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर एचआईवी/एड्स पर जागरूकता लाने लोलेसरा मेला स्थल पर दी गई प्रस्तुति 

इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन एचआईवी/एड्स नियंत्रण हेतु कलादल माध्यम से जागरूकता अभियान  
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसम्बर 2025 - अतिरिक्त परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ खेमराज सोनवानी के निर्देश एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन व नोडल अधिकारी डॉ चंद्रप्रकाश के नेतृत्व पर बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचआईवी/एड्स, सिफलिश नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर इनसेंटिफाइड आईईसी कैंपेन (सघन एचआईवी/एड्स का प्रचार शिक्षा प्रसार) दिनांक 15 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2025 तक चलाया जा रहा है, जिसके तहत बेमेतरा जिला के सभी विकासखण्ड में आईईसी, माइकिंग कला दल द्वारा नाटक गीत प्रस्तुतीकरण माध्यम से लोगो को एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर जानकारी साझा करने मुख्य चौक चौराहे बाजार मेला में भ्रमण कर लोगों को जानकारी देते हुए एचआईवी/एड्स के प्रसार को नियंत्रण करने फैलने के कारण और बचाव पर जानकारी दी जा रही है। 
इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन - बेमेतरा में 21 दिसम्बर को मोहभट्टा, मेला स्थल लोलेसरा बैजी, सिंधौरी, कोबिया, बीजाभाट में कला दल द्वारा नाटक गीत प्रस्तुतीकरण माध्यम से लोगो को इस इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन तहत एचआईवी/एड्स से जुड़े कई भ्रांति, अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 के साथ एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी साझा किया गया, जिसमें अधिक संख्या में लोगों ने देखा सुना जानकारी प्राप्त कर प्रस्तुतीकरण की सराहना किए।