पूर्व बैठक 25 नवंबर 2024 के निर्णयों तथा इस कार्यालय से जारी कार्यवाही विवरण संबंधी प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 दिसम्बर 2025 - जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन आगामी 17 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। यह बैठक पूर्वान्ह 10 बजे जिला कार्यालय बेमेतरा स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित होगी। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे पूर्व बैठक 25 नवंबर 2024 में लिए गए निर्णयों तथा इस कार्यालय द्वारा जारी कार्यवाही विवरण 31 दिसंबर 2024 के अनुपालन संबंधी प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
साथ ही संबंधित सभी अधिकारियों एवं सदस्यों से अपेक्षा की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि समिति की कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न की जा सके।