सेवा संकल्प अभियान को लेकर मंत्री दयाल दास बघेल ने ली समीक्षा बैठक

सभी विभागों को सफल आयोजन के दिए निर्देश 
बेमेतरा 21 सितंबर 2026 - प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने आज कलेक्ट्रेट में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नोडल अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। 

बैठक में उपस्थित 
बैठक में कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ सुश्री प्रेमलता पद्माकर सहित सभी विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। 

रूपरेखा तय कर मंत्री ने दिए निर्देश 
मंत्री श्री बघेल ने अभियान के तहत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा, तिथि एवं स्थान तय करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। 

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं -
23 सितंबर - नगर पंचायत बेमेतरा में वृहद स्वच्छता अभियान। 
25 सितंबर - ग्राम पंचायत मऊ में स्वच्छता कार्यक्रम। 
26 सितंबर - नवागढ़ में महिला सम्मान एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला खेलकूद कार्यक्रम। 
27 से 30 सितंबर तक - प्रत्येक विकासखंड में खाद्य विभाग द्वारा विशेष शिविर। शिविर में राशन कार्ड से वंचित हितग्राहियों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, ई-केवाईसी एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी व लाभ प्रदान किया जाएगा। 
2 अक्टूबर - संबलपुर में पौधारोपण कार्यक्रम।
7 अक्टूबर - नवागढ़ में सेवा ज्योति यात्रा एवं रंगोली प्रतियोगिता। 
9 अक्टूबर - नवागढ़ एवं साजा में रक्तदान शिविर का आयोजन। 

सेवा संकल्प अभियान शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम 
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम है, इसलिए सभी कार्यक्रमों को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ