मंत्री दयालदास बघेल ने गृह ग्राम कुरा में 15 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर की अभियान की शुरुआत

मंत्री दयालदास बघेल ने गृह ग्राम कुरा में 15 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर की अभियान की शुरुआत 

सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं बीएमओ नवागढ़ डॉ एमएम रजा के नेतृत्व में नवागढ़ ब्लाक में सघन पल्स पोलियो अभियान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसंबर 2025 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एमएम रजा, बीपीएम सीके देवांगन के नेतृत्व में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस सघन पल्स पोलियो अभियान 21 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 का आयोजन विकासखंड नवागढ़ में किया जा रहा है। 
     कार्यक्रम के तारतम्य में विकासखंड स्तरीय शुभारंभ ग्राम कुरा में मंत्री दयालदास बघेल मंत्री खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के करकमलों द्वारा किया गया। मंत्री द्वारा 0 से 5 साल के 15 बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाकर टीकाकृत किया गया। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती माया बारले, सरपंच सतीश मिश्रा, बीएमओ डॉ एमएम रजा, बीपीएम सीके देवांगन, विनोद कुर्रे, बीईटीओ शेख, समस्त स्वास्थ स्टाफ मितानिन एवं ग्राम जन उपस्थित रहे। 
विकासखंड नवागढ़ में कुल 214 दलों का गठन किया गया है। जिसमें 03 ट्रांजिट दल का गठन किया गया है, जो बस स्टैंड पर पोलियो की खुराक पिलाएंगे। 
     21 दिसंबर को बूथ स्थल पर एवं 22, 23 दिसम्बर को गृह भेंट कर 0 से 05 साल के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक दिया जाएगा। कुल 25005 बच्चों को अभियान के दौरान पोलियो की खुराक दिया जाएगा और प्रतिरक्षित किया जाएगा। 
        विकासखंड नवागढ़ के समस्त 213 बूथ का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से संपन्न हुआ। नवागढ़ बस स्टैंड में कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत उपाध्यक्ष सोम ठाकुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जीवनदीप समिति समिति सम्पत साहू, वार्ड पार्षद ललिता श्रीवास, निर्मला निषाद एवं पार्षद प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग स्टाफ यूआर ध्रुव, अंबालिका एवं बूथ सदस्य उपस्थित रहे।