एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर 04 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही

आम जगह पर शराब सेवन पर बेमेतरा एवं साजा थाना में की गई कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 28 दिसम्बर 2025 को थाना बेमेतरा एवं साजा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 04 प्रकरण में 04 आरोपीयो राजकुमार भारती उम्र 35 वर्ष निवासी भरकी थाना बेमेतरा, राहुल घृतलहरे उम्र 23 वर्ष निवासी मोहलाई थाना बेमेतरा, संजय साहू उम्र 26 वर्ष निवासी ढारा थाना बेमेतरा, अजय भारती उम्र 23 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।