जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सुविधाओ के विस्तार हेतु सीएचएमओ ने ली बैठक
स्वतंत्र वीएच ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए जाने पर सिविल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित टीम को दिए बधाई शुभकामनाएं
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 नवम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा जिला चिकित्सालय में सुबह 11 बजे सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर द्वारा एमसीएच बिल्डिंग में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू, विशेषज्ञ डॉक्टर चिकित्सकीय स्टॉफ से चर्चा कर मरीजों, हितग्राहियों को मिलने वाले सुविधा के विस्तार हेतु कमी को दूर करने और मानव संसाधन की आवश्यकता को पूर्ति हेतु आवश्यक बैठक आयोजित कर चर्चा किया गया।
तत्पश्चात सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने जिला चिकित्सालय बेमेतरा के सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ विभा बर्मन के साथ ओटी स्टाफ को स्वतंत्र वीएच ऑपरेशन सफलता पूर्वक किए जाने पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की विशेष सुविधा बेमेतरा जिला चिकित्सालय में होने से बेमेतरा जिलावासीयो को अन्य जिला या निजी अस्पताल ईलाज कराने नहीं जाना पड़ेगा और उनको आर्थिक रूप से परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए सुविधा का विस्तार हेतु आवश्यक पहल जो संभव हो किया जाएगा।
उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कोसारिय के साथ अन्य चिकित्सकीय स्टॉफ भी उपस्थित रहे।