दिगम्बर सिंह राजपूत बनाये गए सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष

दिगम्बर सिंह राजपूत बनाये गए सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ बेमेतरा के जिला अध्यक्ष 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 नवम्बर 2025 - सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संघ बेमेतरा का जिला अध्यक्ष दिगम्बर सिंह राजपूत सर्व सम्मति से बनाये गए।  
      विदित हो कि छग मे सेवा सहकारी समिति कर्मचारी अपने विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे है, जिसके चलते आंतरिक दबाव के कारण निवृत्तमान अध्यक्ष जगमोहित साहू को अध्यक्ष पद से इस्तिफा देना पड़ गया, जिसके कारण महासंघ द्वारा जगमोहित साहू को बर्खास्त कर दिया गया था। संघ के संचालन के लिए तत्काल प्रभाव से सेवा सहकारी समिति कर्मचारी संगठन एवं जिले की सर्वसमम्ति से सेवा सहकारी समिति मोहगांव (साजा) के सहायक समिति प्रबंधक दिगम्बर सिंह राजपूत को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 
उनकी नियुक्ति के साथ ही नई संगठन विस्तार के अंतर्गत नई जिला कार्यकारणी में संरक्षक गजरतन बंजारे, अध्यक्ष दिगम्बर सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष खुलेश्वर उपाध्याय, उपाध्यक्ष महिला खिलेश्वरी वर्मा, सह कोषाध्यक संदीप साहू, सहायक मीडिया प्रभारी गिरधर पाण्डे को मनोनीत किया गया। 
         बेमेतरा जिले के जिला कार्यकारणी में इस नई नियुक्ति के इस अवसर पर प्रदेश संगठन से जागेश्वर साहू, संभाग अध्यक्ष गंगा राम साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश वर्मा, जिला सचिव देवलाल सिन्हा, राकेश वर्मा, तिलक साहू, शिवाकांत पाटिल, लोमश साहू, ईश्वर वर्मा, मनोज गुप्ता, ताकेश्वर साहू, नितिन साहू, सुरेश यादव, दीपक सोनी, अंश सोनी, होरी सिन्हा, शरद वैष्णव, घनश्याम विश्वकर्मा, खेलावन राजपूत, अनिल यादव, मिथलेश साहू, दिलीप साहू, मनोज देशलहरे, शोभा वर्मा, बलराम साहू, लोमश साहू, नागेश साहू, आरती साहू, बीरेंद्र साहू, डीकेश साहू, भुनेश्वर वर्मा, तीज कुमार साहू, ईश्वर वर्मा, अभिषेक देवांगन के साथ यूनियन के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।
           वहीं जिला संघ द्वारा बताया गया कि महासंघ के आह्वाहन पर पूरा जिले के समिति कर्मचारी ऑपरेटर हड़ताल पर है। प्रशासन कोई भी हथकंडा अपना ले संघ को नहीं तोड़ पाएगा।