जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने संविधान दिवस पर सभी स्टाप को दिलाई शपथ

जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने संविधान दिवस पर सभी स्टाप को दिलाई शपथ 

जिला चिकित्सालय में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सिविल सर्जन के साथ दोहराया राष्ट्र निर्माण का संकल्प 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 नवंबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा में संविधान दिवस के अवसर पर शपथ कार्यक्रम तहत यह आयोजन किया गया। कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, देश की एकता-अखंडता और कर्तव्य परायणता का शपथ ग्रहण किया। 
            कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू, अस्पताल प्रमुख सलाहकार डॉ स्वाति यदु एवं सभी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए शपथ ली गई। सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने संविधान दिवस को देश के प्रत्येक नागरिक और सरकारी सेवक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शपथ का वास्तविक उद्देश्य कर्तव्यों के प्रति निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है। 
    जिला चिकित्सालय सिविल सर्जन कार्यालय से सभी ने एकजुट होकर संविधान के मूल आदर्शों का पालन करने और प्रदेश एवं देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।