छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री जितेन्द्र कुमार साहू का बोईर (झरियाबाहरा, मैनपुर, गरियाबंद) प्रवास पर भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री जितेन्द्र कुमार साहू का बोईर (झरियाबाहरा, मैनपुर, गरियाबंद) प्रवास पर भव्य स्वागत 

बोर्ड अध्यक्ष का समिति व किसानों से हुआ तिलहन उत्पादन और तेल पेराई तकनीक पर सार्थक संवाद 
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/ गरियाबंद 26 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन के तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) जितेन्द्र साहू का झरियाबहरा (गरियाबंद) प्रवास एक महत्वपूर्ण उद्देश्य के तहत संपन्न हुआ। उनका यह प्रवास तिलहन फसलों के उत्पादन, आधुनिक तेल पेराई तकनीक एवं किसानों की समस्याओं के अध्ययन हेतु विशेष रूप से निर्धारित था। 
इस प्रवास के दौरान बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने ग्राम बोईर झरियाबाहरा में हेमंत साहू पिता गणपत साहू द्वारा संचालित "CG OIL MIIL" का निरीक्षण किया गया। यहाँ परंपरागत घानी प्रणाली से लेकर आधुनिक तेल पेराई मशीनों की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया। हेमंत साहू ने अध्यक्ष श्री साहू को जानकारी दी कि यदि प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो तो इस मिल को फ़िल्टर प्लांट के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे स्थानीय तेल उद्योग को नई दिशा मिल सकती है।
    इस आयोजन ने जहाँ क्षेत्र के कृषकों को तकनीकी जानकारी एवं समाधान की दिशा प्रदान की, वहीं तेलघानी उद्योग के नवाचार और विकास की संभावनाओं को भी रेखांकित किया। 
       यह प्रवास न केवल एक प्रशासनिक पहल रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, कृषि उन्नयन और स्थानीय उद्योग को नई ऊर्जा देने वाला रहा। 
         इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणास्पद अवसर पर साहू समाज एवं भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख जनों में गरियाबंद भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, तेलघानी विकास बोर्ड सचिव अमित श्रीवास्तव, नरसिंग यादव सरपंच पोटिया, उपसरपंच झम्मन दिल्लीवार, धनेश साहू उपस्थित रहे।