शासकीय चिकित्सालय खण्डसरा के चिकित्सकों के सहयोग से यातायात विभाग के नेत्र शिविर को बनाया गया सफल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवंबर 2025 - यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर आज 26 नवंबर 2025 को चोरभट्ठी बाईपास में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों के नेत्र की जांच करना और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना था।
इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो और उनके टीम ने शासकीय चिकित्सालय खण्डसरा के चिकित्सकों के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया।
नेत्र परीक्षण शिविर में प्रमुख रूप से डां. ओंकार चंद्राकर नेत्र सहायक अधिकारी, योगेन्द्र भार्गव, मुकेश टंडन, योगेश साहू नेत्र सहायक अधिकारी उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 45 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिन चालकों में नेत्रदोष पाया गया, उन्हें उचित इलाज कराने और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, प्रधान आरक्षक संदीप सिंह, आरक्षक हुलेश साहू और उनकी टीम सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
यह आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सके।