प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 26 नवंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति पिकरी शराब दुकान तरफ से मोटर सायकल क्रमांक CG25 G 7010 के सामने टंकी में शराब भरे थैला को रखकर मानपुर तरफ जा रहा है की सूचना पर ग्राम कारेसरा निवासी मोतीलाल यादव उम्र 33 साल को अवैध शराब रखकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी मोतीलाल यादव पिता मांगन यादव उम्र 33 वर्ष निवासी कारेसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 60 पौवा देशी मसाला शराब (10800ml) किमती 6000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 G 7010 कीमती करीबन 20000 रूपये, जुमला कीमती 26000 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक मनीष मिश्रा, राहुल यादव, इंद्रजीत पांडेय एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।