इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना और उनसे अपने अभिभावकों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील करना
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार एवं “हमर पुलिस हमर गांव”अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम में आज 27 नवंबर 2025 को एंबो पब्लिक स्कुल बेमेतरा के बच्चों को यातायात शाखा का भ्रमण कराने के साथ ही यातायात कार्यो के संबंध में जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन लाल साहू सहित अन्य स्टाफ के द्वारा यातायात के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां स्कुली बच्चों को प्रदान कर उनमें सृजनात्मक कौशल का विकास किया। इस दौरान सभी स्टाफ ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे भविष्य में अच्छे नागरिक बनने की प्रेरणा और बच्चों को महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो व यातायात पुलिस टीम ने बच्चों को यातायात शाखा से संबंधित उपलब्ध संसाधनों को दिखाकर जैसे ब्रिथएनालाईजर, कैमरा, विडियो कैमरा, स्पीड रडार गन, साउंड लेबल मीटर, लक्स मीटर, बाडी वार्म कैमरा, लाउण्ड हेलर एवं अन्य यातायात शाखा के उपल्ब्ध संसाधनों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया।
इस दौरान बच्चों को सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा, और नशे में वाहन न चलाने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को यातायात के प्रति जिम्मेदार बनाना और उनसे घर जाकर अपने अभिभावकों को भी इन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने की अपील करना है।
बच्चों को समझाया गया कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक सुरक्षित व्यवहार का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। बच्चों को यह सिखाया गया कि सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग या ट्रैफिक लाइट का उपयोग करें और अपनी लेन में ही वाहन चलाएं। बच्चों से यह भी अपेक्षा की गई कि वे अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।
इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन लाल साहू, एंबो पब्लिक स्कुल बेमेतरा प्रिसिंपल सारिका शर्मा, शिक्षक शिक्षिकाएं मनीषा शर्मा, प्रीति तिवारी, बरखा मिश्रा एवं तरूण साहू, हर्ष कुमार साहू, मीरा निषाद एवं आरक्षक आशीष तिवारी, पुना राजपूत, एंबो पब्लिक स्कुल के बच्चे भारती साहू, कस्तुरी टंडन, गौतम देवांगन, मौसम निषाद, ओम पटेल, जितेन्द्र साहू, संजना पटेल, राधिका दुबे सहित एंबो पब्लिक स्कुल बेमेतरा के शिक्षकगण एवं बच्चे, अन्य यातायात बेमेतरा स्टाफ उपस्थित रहे।