एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालको से ली गई 7700 रु समन शुल्क

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहन चालको से ली गई 7700 रु समन शुल्क 

ट्रक चालक को शराब सेवन व तेजगति से भागने पर पकड़कर न्यायालय पेश, 17000 का चालानी कार्यवाही 

आबकारी एक्ट में 08 आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
        इसी क्रम में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम को पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रक चालक को शराब पीकर वाहन चलाने से मना करने पर ट्रक चालक द्वारा ट्रक को तेजगति से वाहन को भगाया गया, जिसे चोरभट्ठी चौक में स्टापर लगाकर पकडा गया। वाहन चालक को न्यायालय पेश किया गया। उसके खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 3/181, 185, 184, 179 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 17000 रुपए समन शुल्क लेकर चालानी कार्यवाही किया गया। 
        इसी क्रम में 18 नवंबर 2025 को थाना दाढी 12 चालान में 12 वाहन चालक, थाना बेरला 10 चालान में 10 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 14 चालान में 14 वाहन चालको, कुल 36 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें मॉडिफाई साइलेंसर, भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 36 प्रकरण में 7700 रूपये समन शुल्क लिया गया।  
       कार्यवाही के दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 
       इसी क्रम में 18 नवंबर 2025 को थाना बेमेतरा, नांदघाट, दाढी एवं चौकी खण्डसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 08 प्रकरण में 08 आरोपीयों कृष्णा साहू उम्र 38 वर्ष निवासी धनगांव, उत्तम डेहरे उम्र 50 वर्ष निवासी खुरूसबोड, पुनीत सेन उम्र 32 वर्ष निवासी धनगांव, तुकाराम देवांगन उम्र 32 वर्ष निवासी बेमेतरा, लक्ष्मण यादव उम्र 45 वर्ष निवासी बेमेतरा, हरि साहू उम्र 21 वर्ष निवासी बालसमुंद थाना बेमेतरा, घनश्याम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी खपरी थाना नांदघाट, सुरेश जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी नवागांवकला थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।