नई टीम भाजपा के जिला संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत आधार प्रदान करेगी - विधायक बेमेतरा दीपेश साहू

नई टीम भाजपा के जिला संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत आधार प्रदान करेगी - विधायक बेमेतरा दीपेश साहू 

बेमेतरा जिला भाजपा के नव नियुक्त पदाधिकारियों का विधायक दीपेश साहू ने गमछा पहनाकर किया स्वागत एवं सम्मान, दी बधाई एवं शुभकामनायें 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 नवंबर 2025 - भारतीय जनता पार्टी जिला बेमेतरा द्वारा कल नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की सूची जारी की गई। संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं विस्तार को ध्यान में रखते हुए उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री सहित कुल 18 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।
सूची जारी होने के उपरांत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यलय बेमेतरा मे बेमेतरा विधानसभा के विधायक दीपेश साहू भाजपा जिला कार्यालय पहुँचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल, साजा विधायक ईश्वर साहू की उपस्थित मे सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया तथा हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। विधायक दीपेश साहू ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और मजबूत आधार प्रदान करेगी। 
            विधायक दीपेश साहू ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का संगठन सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता की नींव पर खड़ा है। दायित्व कोई अधिकार नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने का अवसर है। मुझे विश्वास है कि नव नियुक्त पदाधिकारी टीमवर्क, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ संगठन को नई ऊर्जा देंगे। हम सभी मिलकर गांव गांव, घर घर भाजपा की नीतियों और योजनाओं को पहुँचाएँगे और जनता के बीच विश्वास, विकास और सुशासन की पहचान और मजबूत करेंगे।” 
        उन्होंने आगे कहा कि संगठन की नई टीम जिले में जनसंपर्क को गति देगी और पार्टी की कार्यसंस्कृति को और प्रभावशाली बनाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिँह देव, संगठन महामंत्री पावन साय के सहमति से जिला अध्यक्ष अजय साहू द्वारा घोषित पदाधिकारी जिसमे उपाध्यक्ष अंजू बघेल, राजेश जैन, प्रफुल्ल रजक, महेश साहू, बल्लू साहू, नविता सिन्हा, महामंत्री पोषण वर्मा, राजेश ठाकुर, मंत्री मनोज जायसवाल, आरती जागड़े, सुरेश सिधानिया, सरोजिनी यादव, अमोला पटेल, सरोज यादव कोषाध्यक्ष तानसेन पटेल, सह कोषाध्यक्ष सतीश जैन, मीडिया प्रभारी दीपक मोटवानी, प्रवक्ता रोहित महेशवरी की नियुक्ति की गई हैँ। 
      कार्यक्रम में दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ अवधेश सिंह चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, जिलाध्यक्ष अजय साहू, नरेंद्र वर्मा, होरीलाल सिन्हा, हर्षवर्धन तिवारी, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सेवा राम साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानंद साहू, बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेंद्र राजपूत, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, पार्षद नीतू कोठारी, बालसमुंद मंडल अध्यक्ष हवेंद्र वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।