थान खम्हरिया में अवैध चखना सेंटर एवं ढ़ाबो में शराब परोसने पर कार्यवाही सहित कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत एवं समस्याओं के 13 आवेदन हुए प्राप्त

थान खम्हरिया में अवैध चखना सेंटर एवं ढ़ाबो में शराब परोसने पर कार्यवाही सहित कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत एवं समस्याओं के 13 आवेदन हुए प्राप्त  

समय-सीमा बैठक के बाद कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 नवंबर 2025 - कलेक्टर रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टरेट के दृष्टि सभा कक्ष में जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। आज के जन चौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गौर से सुना और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर और समक्ष बुलाकर संबंधित आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कुछ आवेदन मौके पर ही निराकरण किए गए। आज जनदर्शन में विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 13 आवेदन प्राप्त हुए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का जहां त्वरित निराकरण किया। वहीं गंभीर और जांच के आवेदनों को टीएल पंजी पर दर्ज करके, इनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अफसरों को दी। 
     इस दौरान जनदर्शन में दूरदराज के गांवों से अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे लोगों में से तहसील साजा के ग्राम कंदई निवासी धनेश्वरी पटेल ने अवैध कब्जा ग्रामीणो के द्वारा किया गया है जिसे तत्काल हटाये जाने के संबंध मे आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम कटई निवासी सुनीता जांगडे ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान किये जाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील बेमेतरा नयापारा निवासी शबनम परवीन ने अपने पति के मृत्यु पश्चात ससुराल वाले घर छोड़कर मायका जाने हेतु दबाव बनाने के संबंध में आवेदन दिया, तहसील नवागढ़ के ग्राम भोपसरा निवासी सोनकालिया बाई ने आवास के मजदुरी प्राप्ति के संबंध में आवेदन दिया।  
    वहीं तहसील थान खम्हरिया निवासी लोकेश सिन्हा ने सरकारी शराब दुकान के समीप अवैध रूप से संचालित चखना सेंटर एवं ढ़ाबो में शराब परोसने की रोकथाम करने के संबंध मे आवेदन दिया। इसके अलावा आम नागरिकों ने निराश्रित पेंशन दिलाने, बैटरी चलित ट्रायसायकल हेतु, प्रधानमंत्री आवास दिलाने, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्डा को हटाये जाने, आम रास्ता खुलवाने, वृद्धा पेंशन हेतु दिव्यांगता पेंशन दिलाये जाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए है। 
          कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती प्रेमलता मंडावी, अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार भारद्वाज सहित विभिन्न विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।