प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी शासकीय/अशासकीय आई.टी.आई/महाविद्यालय/विश्वविद्याय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पॉलिटेक्निक, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है तथा इन संस्थाओं के प्राचार्याे/संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया जाता है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 बैंक एकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन की कार्यवाही http://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन की जा रही है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शिक्षा-सत्र वर्ष 2022-23 अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025, शिक्षा-सत्र वर्ष 2023-24 अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2025, इसी प्रकार शिक्षा-सत्र वर्ष 2024-25 अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 तिथि निर्धारित की गयी है।
उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि के पश्चात् विद्यार्थियों को शिक्षा सत्र वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के लिए बैंक अकाउंट एवं आधार सीडिंग संबंधी संशोधन हेतु अवसर प्रदाय नहीं किया जायेगा।