शासकीय प्रा व मा शाला सोमईकला (साजा) में ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

शासकीय प्रा व मा शाला सोमईकला (साजा) में ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शाला सोमईकला संकुल चिल्फी विकास खंड साजा जिला बेमेतरा में ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सुपर शनिवार को आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के 97 बच्चों ने भाग लिया। उसमें से 51 बच्चों ने अपनी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किए। 
ऊर्जा संरक्षण चित्रकला प्रतियोगिता प्रधान पाठक कमल किशोर शर्मा, पवन कुमार देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों को निर्देश दिया गया था कि हमारे आस पास ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोत है। चित्रकला में ऐसे ऊर्जा को प्रदर्शित करना है जो प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। जिनको हम अपने लिए स्तेमाल कर सकते हैं और उन स्त्रोत की बचत करना है जो सीमित मात्रा में हैं। 
जिस पर बच्चों ने बहुत ही सुन्दर और अपने सोंच को चित्रों में साकार करते हुए ऐसा ऊर्जा की संरक्षण को प्रदर्शित किया जिसके भंडार कम या सीमित है। चित्रकला में सौर ऊर्जा पवन चक्की बायो ऊर्जा के प्रयोग की प्राथमिक वाले चित्रों को प्रदर्शित किए। इस प्रतियोगिता के निर्णायक श्रीमती ईश्वरी ठाकुर, पूर्णिमा मार्कंडेय, रामकृष्ण साहू, ज्ञानिक मार्कंडेय, संत कुमार घृतलहरे ने क्रमशः पांचवीं से आठवीं तक प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।
       कक्षा पांचवीं से टिकेश्वरी वर्मा और सुमित कोसले, कक्षा छठवीं से डिकेश्वरी वर्मा और पल्लवी चतुर्वेदी, सातवीं से सुधा चतुर्वेदी और कैलाश सोनवानी, आठवीं से किरण साहू और प्रिती मनहरे प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किए।