छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर पेंशनरों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का 62 लोगो ने लिया लाभ
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 अक्टूबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव तहत पेंशनरों को स्वास्थ्य सुविधा लाभ पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें
छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज तहसील इकाई देवकर द्वारा 17 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से केशरवानी भवन गांधी चौक देवकर में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। पेंशनर समाज के लिए आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 62 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया, जिसमे से बीपी के 40 मरीज, शुगर का 10 मरीज, आंख जांच 36 मरीज में देखने में समस्या व मोतियाबिंद पाया गया, जिसमें चश्मा वितरण 5 लोगो को किया गया। उक्त शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ एके वर्मा उपस्थित थे। स्वास्थ्य शिविर में डॉ रचना साहू, राजीव तिवारी आरएमए, नेमचंद देशमुख नेत्र सहायक अधिकारी, विनोद शर्मा लेब टेक्नीशियन, श्रीमती ममता निषाद स्टाफ नर्स, श्रीमती वंदना शर्मा सहायक ग्रेड 3, सत्येंद्र कुमार साहू आरएचओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। पेंशनर समाज हेतु आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कृष्णा प्रसाद तिवारी जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर समाज जिला बेमेतरा एवं लवकुश प्रसाद अग्रवाल तहसील अध्यक्ष देवकर का विशेष योगदान रहा, इसके साथ सभी पेंशनर समाज उपस्थित रहकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।