विद्युत समस्याओं को लेकर किसानों और कांग्रेस ने किया बेरला में विद्युत कार्यालय का घेराव
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 8 अक्टूबर 2025 - बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बेरला में क्षेत्र के किसानों एवं कांग्रेस कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी किया गया। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने भी शिरकत की। इस दौरान आम जनता तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा की सरकार को छत्तीसगढ़ में सत्ता संभाले हुए 2 वर्ष भी नहीं हुए हैं और इन दो वर्षों में भाजपा ने राज्य की जनता को चार बार विद्युत टैरिफ बढ़ाने की सौगात दी है। और तो और नगर पंचायत बेरला तथा ग्रामीण अंचलों में चार-चार, छह छह घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है तथा घर के विद्युत बिलों में अनाप-शनाप बिलिंग की शिकायतें क्षेत्र से लगातार प्राप्त हो रही है।
श्री छाबड़ा ने कहा राज्य की भाजपा सरकार किसानों को ना तो खाद दे पा रही है और ना ही बिजली। लोगों को ट्रांसफार्मर जल जाने पर महिनो महिनो का इंतजार करना पड़ रहा है और इसके लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पचास पचास हजार तक की घूस देनी पड़ रही है। भाजपा का काम केवल लूटने का है और पूरी बीजेपी पार्टी उस काम में एक जुटता के साथ लगी हुई है। यही कारण है कि आज बेमेतरा के भाजपा जनप्रतिनिधियों को बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के नप बेरला में हो रही विद्युत कटौती तथा अनाप-शनाप बिजली बिल की शिकायतें दिख नहीं रही हैं।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने विद्युत मंडल तथा शासन प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, इससे भी बड़ा प्रदर्शन और कार्यवाही करेगी, जिसके लिए विभाग और प्रशासन जिम्मेवार होगा।
इस दौरान बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर देवांगन, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि परगनिहा, नवाज खान, राम सिंग गायकवाड, सुमित राजपूत, राजेश चंदेल, तोरण नायक, राजेश दुबे, राकेश सोनी, चंद्र शेखर परगनिहा, शिवा चंद्रवंशी, आशीष परगनिहा, मन्नू निषाद, टिकेंद्र परगनिहा, लोकनाथ यादव, चेतन साहू, झम्मन यादव, अजय पांडे, रासबिहारी कुर्रे, प्रदीप परगनिहा, मोनल सिन्हा, जितेंद्र जोशी, अर्पित परगनिहा, अवध देवांगन, ईश्वर सिंहा, शरद साहू, पीआर सिन्हा, छोटू साहू, हुलास ठाकुर, मनहरान परगनिहा, शिव नारायण परगनिहा, अमर नाथ साहू, रामसिंग वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, क्षेत्रवासी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।