प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 8 अक्टूबर 2025 - रजत महोत्सव के उपलक्ष्य में 8 अक्टूबर को जिला जेल बेमेतरा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जिसमें 06 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ। यह रक्तदान शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहलेडर और सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के निर्देश में रखा गया। उक्त कार्यक्रम में जिला जेल प्रभारी राहुल पांडे जिला अधीक्षक, दीक्षा अँगारे फार्मासिस्ट सभी जिला जेल अधिकारी सम्माननीय गण उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर पीआर पोपटानी, भूपेंद्र कुर्रे एमएलटी, धंन्नू वर्मा एमएलटी, श्रीमती कुलेश्वरी साहू ब्लड काउंसलर, राम चरण साहू वाहन चालक, सहयक कर्मचारी राकेश वर्मा इन सभी के सहयोग रक्तदान शिविर सफल रहा। रक्तदाताओं के नाम निलेश बंजारे, सुनील सिवारे, नंद कुमार, राम कृष्ण, राधे कुमार, चंदन राम पटेल को जिला अस्पताल बेमेतरा के द्वारा सभी रक्तदाताओं प्रमाण पत्र और बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया।