एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आबकारी एक्ट में 05 एवं माईनर एक्ट में 13 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर आबकारी एक्ट में 05 एवं माईनर एक्ट में 13 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 06 अक्टूबर 2025 को थाना खम्हरिया एवं चौकी खण्डसरा, संबलपुर में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 05 प्रकरण में 05 आरोपीयो प्रदीप यादव उम्र 28 वर्ष निवासी कुरदा थाना खम्हरिया, इमरान खान उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड 12 थान खम्हरिया, आनंद माण्डले उम्र 38 वर्ष निवासी मुटपुरी थाना चंदनू, रामकुमार वर्मा उम्र 52 वर्ष निवासी बेवरा चौकी मारो, दादू कुमार जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी खण्डसरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है। 
     इसी क्रम में 06 अक्टुबर 2025 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना नवागढ में 02 प्रकरण में 09 व्यक्ति, थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी देवकर में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 06 प्रकरण में 13 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।