एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर चंदनू पुलिस ने 05 जुआडियो से 6200 रु एवं तास किया जप्त

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर चंदनू पुलिस ने 05 जुआडियो से 6200 रु एवं तास किया जप्त 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 07 अक्टुबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार वारंटीयों एवं सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  
    जिसके तहत 06 अक्टुबर 2025 को थाना चंदनू पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भदराली के नहर पार में बैठकर कुछ लोग ताश पत्ती से रूपये पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सूचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले, मौके पर जुआडि पकडे गये। 
     जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियो जीवन निषाद उम्र 34 वर्ष, सरजू निषाद उम्र 33 वर्ष, दल्लू निषाद उम्र 52 वर्ष तीनो निवासी चमारी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, कमलेश साहू उम्र 45 वर्ष निवासी बदनारा थाना नांदघाट, नाथुराम निषाद उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम चमारी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी 6200 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। 
   उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदनू सहायक उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, आरक्षक सुनील साहू, निरंजन वैष्णव, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।