एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गोडगिरी स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत गोडगिरी स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति, साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक 

बेमेतरा ट्राफिक पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोंडगिरी में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला स्तरीय रोवर-रेंजर यूथ फोरम शिविर में छात्र एवं छात्राओं को अपराध के प्रति सजग रहने का दिया संदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 सितंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस के द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कॉलेजों में बालक/बालिकाओ/ महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना के माध्यम से जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
       इसी क्रम में 14 सितंबर 2025 को “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से बेमेतरा यातायात पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक भलेतिनुस पन्ना, प्रधान आरक्षक दौलत वर्मा, लोकेन्द्र पांडेय, खोमलाल साहू, आरक्षक राजेश राजपूत एवं अन्य स्टाफ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोंडगिरी में आयोजित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला स्तरीय रोवर-रेंजर यूथ फोरम शिविर में छात्र एवं छात्राओं को यातायात नियमों एवं नशा मुक्ति, साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। 
      यातायात पुलिस टीम ने छात्र एवं छात्राओं को यातायात के नियमो की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यातायात के नियमों का हमेशा पालन किये जाने एवं बिना लायसेंस के वाहन ना चलाने एवं उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। शराब पीकर वाहन न चलाने, यातायात सड़क संकेत तथा वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया व किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दी गई। साइबर अपराध के संबंध में अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई।  
     छात्र एवं छात्राओं को बताया कि नशा करने से व्यक्तिगत, शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से होने वाले नुकसान, साथ ही युवा वर्ग के भविष्य में पड़ने वाली प्रभाव से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाये और इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया।