एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 04 अवैध चखना सेंटर संचालको पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर सिटी कोतवाली पुलिस ने 04 अवैध चखना सेंटर संचालको पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 16 सितम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
   इसी क्रम आज 16 सितम्बर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ द्वारा अवैध चखना सेंटर संचालित कर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वालो का 04 प्रकरण में 04 आरोपियों टोमन साहू साहू उम्र 32 साल ग्राम बिलई थाना व जिला बेमेतरा, सुनील साहू उम्र 38 साल ग्राम बिलई थाना व जिला बेमेतरा, नरेंद्र साहू उम्र 25 साल ग्राम बिलई थाना व जिला बेमेतरा, प्रेमलाल साहू उम्र 40 साल ग्राम बिलई थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यावाही की गई है। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक राहुल यादव, मनीष मिश्रा सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।