एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पुरे जिले में “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, स्कुली बच्चों को किया जा रहा जागरूक

एसएसपी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर पुरे जिले में “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों, स्कुली बच्चों को किया जा रहा जागरूक 

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत थाना परपोडी द्वारा गाडाडीह स्कूल के विद्यार्थियों को नाश, फ्राड, साइबर ठगी, यातायात, अपराध के प्रति किया जागरूक 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 जुलाई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा प्रति दिन पुरे जिले में बाल सुरक्षा पर आधारित "अभिव्यक्ति" अभियान एवं महिला शसक्तिकरण, बालक/बालिकाओ/महिलाओं की सुरक्षा, नशा मुक्ति के खिलाफ एवं सायबर अपराध, महिलाओं एवं बच्चो संबंधित अपराधों व यातायात के नियमों एवं चलित थाना सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से माध्यम से जिले के हॉट/बाजारों, गांव एवं स्कुल, कालेजों में छात्र/छात्राओं, आमजनों को जागरूक करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
इस अभियान के तहत 10 जुलाई 2025 को “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से थाना प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना एवं चौकी स्टाफ के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडाडीह के बालक/बालिकाओं को शिक्षक/शिक्षिकाओं की उपस्थिति में "अभिव्यक्ति" महिला सुरक्षा ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। बालक/बालिकाओं को गुडटच व बेडटच, सेल्फ डिफेंस, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों और अत्याचार/शोषण, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति आदि की सूचना किसी भी नागरिक द्वारा चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 पर देने के संबंध में जानकारी देकर प्रचार-प्रसार एवं उपयोग के संबंध में बताया गया तथा बालिकाओं/महिलाओ पर हो रहे अपराध एवं मोबाइल से सम्बन्धित होने वाले अपराध एवं उनके रोकथाम तथा महिलाओ एवं बालिकाओ पर हो रहे लैंगिक शोषण के बचाव एवं कारण से संबंधित तथा सायबर अपराधों से बचाव हेतू महत्तवपूर्ण जानकारी साझा की गई। हमें सदैव जागरूक रहने और घटना घटित होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने अपील की गई। 
     साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की आवश्यकता को बताया गया। किसी भी वाहन को चलाने के लिए उस वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड, इन्श्योरेंस एवं स्वयं का ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना आवश्यक है तथा इन सब में से एक के भी अभाव में कितना ज्यादा नुकसान हो सकता है इस संबंध में जानकारी दिया गया तथा अन्य यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुये अन्य कानूनी जानकारियां दी गई। साथ ही नवीन कानून के संबंध में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के संबंध में जानकारी प्रदान किया गया तथा नशा मुक्ति को लेकर बताया कि नशा शारीरिक समस्याओं के साथ ही आर्थिक और सामाजिक स्तर पर भी नुकसान का कारण बनता है। बच्चो को नशा नहीं करने का संकल्प व इसके दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। 
 इस अवसर पर थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक डीएल सोना व अन्य स्टाफ एवं शिक्षक/शिक्षिकाएं व बडी संख्या में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडाडीह के बालक/बालिकाएं उपस्थित रहे।