भोईनाभाठा में काेचिए लल्लू लहरे छीतापार से 45 पौवा शराब, प्रयुक्त बाईक जप्त

एसपी के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही 
बेमेतरा 24 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
   इसी क्रम में 23 सितम्बर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि एनएच 30 बेमेतरा से कवर्धा बाईपास मार्ग अगम डेली नीडस के सामने ग्राम भोईनाभाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 7220 के सामने टंकी के ऊपर एक बोरी के अंदर शराब रखकर लोगो को बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है की सूचना के अधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी लल्लू लहरे को मोटर सायकल के टंकी के उपर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
     जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी लल्लू लहरे पिता सेवाराम लहरे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छीतापार थाना व जिला बेमेतरा से 45 पौवा देशी मसाला शराब (8100ml) जुमला कीमती करीबन 4500 रूपये, प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 25 M 7220 कीमती 30000 रूपये जुमला कीमती 34500 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज प्रकाश जांगडे, सहायक उप निरीक्षक भानू प्रताप पटेल, आरक्षक सौरभ सिंह, राहुल यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ