पुलिस लाइन बेमेतरा में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

पुलिस लाइन बेमेतरा में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 

200 से अधिक पुलिसकर्मी व परिजन हुए लाभान्वित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 जुलाई 2025 शनिवार - पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में आज पुलिस लाइन (रक्षित केन्द्र) बेमेतरा परिसर में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 
          इस शिविर का उद्देश्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। एसएसपी रामकृष्ण साहू स्वयं स्वास्थ्य जांच कराई और शिविर स्थल पर उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थितजनों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी। 
      स्वास्थ्य जांच शिविर में उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल रायपुर से डॉ. जिनेश जैन, डॉ. वैभव मिश्रा, डॉ. प्रवेश शुक्ला व डॉ. मंजु निभानी के नेतृत्व में चिकित्सा दल द्वारा बीपी, शुगर, नेत्र परीक्षण, पीएफटी, ईसीजी, पेट व अन्य सामान्य रोगों की जांच की गई। डॉक्टर्स ने उपस्थितों को आवश्यक औषधीय सलाह के साथ संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए।
           सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में लगभग 200 से अधिक पुलिसकर्मी और उनके परिजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। 
       इस अवसर पर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिजनों को संबोधित करते हुए नशामुक्त जीवन जीने, तनाव प्रबंधन तथा बेहतर जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने चिकित्सकीय टीम का आभार प्रकट करते हुए उनके सेवाभावी प्रयासों की सराहना की। 
        इस शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, स्वास्थ्य टीम सदस्य आनंद प्रताप, नर्स पिंकी निर्मलकर, शिवांगी निर्मलकर, काजल मिश्रा, संजय, श्रेयश दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस परिवारजन उपस्थित रहे। 
          शिविर में सम्मिलित पुलिसकर्मियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समय पर स्वास्थ्य जांच संभव हो पाती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान और समय पर उपचार संभव हो पाता है। इस प्रकार के शिविर विभागीय परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हो रही है।