तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने अपने जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण

तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने अपने जन्मदिवस पर किया वृक्षारोपण 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने अपने जन्मदिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लिटिया रेस्ट हाउस में फलदार व औषधीय पौधे लगाए। अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि हम पर्यावरण बचाएंगे, तभी पृथ्वी और मानव का आस्तित्व बना रहेगा। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ