विधायक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला, जिला सहित राज्य में हुई हलचल
मची अफरा तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, समाज में आक्रोश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के काफिले पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। यह घटना शनिवार देर शाम की हैं। यह हमला भोईनाभाठा बायपास मार्ग पर उस समय हुआ, जब आरंग विधायक नवागढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस रायपुर लौट रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक की गाड़ी जैसे ही भोईनाभांठा क्षेत्र से गुजर रहा था, वहां पहले से मौजूद अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस हमले में पथराव से विधायक की गाड़ी के शीशे टूट गए और कांच के टुकड़े सीधे विधायक पर पड़े। हालांकि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद विधायक के निजी स्टॉप द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आते हुए घटना स्थल पर पहुंचे, विधायक को सुरक्षा देते हुए जांच में जुटे। वहीं जिलें के एसएसपी रामकृष्ण साहू ने स्वयं घटना पर नजर बनाई। साथ ही मामले को गंभीरता से लेकर उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं इस घटना के बाद सतनामी समाज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश देखने को मिला।