तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू को राकेश पाण्डेय ने समर्थकों संग दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं

तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू को राकेश पाण्डेय ने समर्थकों संग दी जन्मदिन पर शुभकामनाएं 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जिसमें प्रदेश भर से आए हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिटिया रेस्ट हाउस में समर्थकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू को भाजपा नेता भारतीय जनता पार्टी साजा विधानसभा मीडिया विभाग सह प्रभारी राकेश पाण्डेय फूलमाला पहनाते हुए उन्हें जन्मदिन शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घ आयु की कामना की। इस अवसर पर राखी सरंपच भीषम साहू, उपसरंपच अर्जुन भारती, मिलाप राम साहू, गणेश रात्रे, बंसत सतनामी, कन्हैया साहू ने गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।