धर्मगुरु खुशवंत साहेब की गांड़ी पर हमले की घटना की तीव्र निंदा

धर्मगुरु खुशवंत साहेब की गांड़ी पर हमले की घटना की तीव्र निंदा 

भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने की निष्पक्ष जांच की माँग 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बीती रात्रि सतनामी समाज के धर्मगुरु एवं आरंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक और अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गाड़ी पर बेमेतरा जिले के चारभाठा बाईपास पर हुए हमले की घटना की कड़ी निंदा करते हुए योगेश तिवारी ने बताया ।आज उनके पूज्य पिता गुरु बाल दास साहेब बेमेतरा पहुंचे। उनके साथ भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी एवं उनके समर्थक भी उपस्थित रहे। 
गुरु बालदास साहेब के आज बेमेतरा आगमन पर रेस्ट हाऊस पर योगश तिवारी के नेतृत्व पर समर्थकों के साथ गुरु बालदास साहेब का स्वागत किया और बेमेतरा के बाईपास चारभाठा मे घटना स्थल का जांच दल के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया और बेमेतरा एसपी से चर्चा कर सभी तथ्यों का जांच करने को लेकर चर्चा की और योगेश तिवारी ने इस अमानवीय कृत्य की कठोर शब्दों में निंदा की और प्रशासन से मामले की स्वतंत्र व निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
श्री तिवारी ने यह भी माँग की कि जन प्रतिनिधियों को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए, ताकि असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के दुस्साहसिक कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।
         जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने भी इस घटना पर गहरी चिंता जताते हुए प्रशासन से मांग की कि दोषियों को तत्काल चिन्हित कर निष्पक्ष जांच करे तथा सतनामी समाज के धर्म गुरु की गाड़ी में पत्थर से हमला हो जाए, ये गंभीर जाँच का विषय है। 
      गुरु बालदास साहेब के बेमेतरा आगमन के समय बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समाजजन मौजूद रहे। प्रमुख रूप से अजय मिश्रा, गोलू कोसले, मनोज पटेल, मनोज बंजारे, हरीस गायकवाड़, राजेश गायकवाड़, सौरभ मिश्रा, हरीश धीतलहरे, लखन चक्रधारी, रतिराम साहू, सोनु साहु, सौरभ वर्मा, मनोज यदु, जीवन गायकवाड़, मनोज सिन्हा, नरेश राय, यशवंत टंडन, मनोज बंजारे सहित अनेक सम्माननीय कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
       इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा कि अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष आंरग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब के साथ जो घटना घटित हुई है, इस मामले को प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करनी चाहिए।