गुरुवार, 12 जून 2025

भाजपा सरकार एक नया स्कूल तो खोल नहीं सक रही, ऊपर से खुले हुए स्कूलों को बंद करने का कर रही काम - आशीष छाबड़ा

भाजपा सरकार एक नया स्कूल तो खोल नहीं सक रही, ऊपर से खुले हुए स्कूलों को बंद करने का कर रही काम - आशीष छाबड़ा 

बेरला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा युक्ति युक्तकरण के विरोध में बीईओ कार्यालय का घेराव 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला द्वारा युक्ति युक्तकरण के विरोध में बीईओ कार्यालय का प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घेराव किया गया। इस घेराव में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा भी शामिल हुए। इस दौरान बेरला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक ज्ञापन भी सौपा गया, जिसमें स्कूल के युक्ति युक्तकरण का विरोध किया गया। बेरला कांग्रेस कमेटी के द्वारा रैली के माध्यम से बीईओ कार्यालय पहुंचे। वहां कार्यालय का घेराव किया गया एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार एक नए स्कूल तो खोल नहीं सक रही है, ऊपर से खुले हुए स्कूलों को बंद करने का काम भाजपा शासन में किया जा रहा है। युक्ति युक्तकरण के नाम पर शिक्षा के अधिकार का खुला उल्लंघन भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा है। युक्ति युक्तकरण के नाम पर जहां प्रदेश सरकार 10000 से अधिक स्कूलों को बंद करने जा रही है, वही लगभग इन स्कूलों में काम करने वाले लगभग 50000 शिक्षकों की भर्ती भी अब छत्तीसगढ़ प्रदेश में नहीं होगी। 
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा युक्ति युक्तकरण से जहां शिक्षक प्रभावित होंगे, वही बंद होने वाली शालाओं में काम करने वाले स्वीपर के पद भी समाप्त होंगे, इन स्कूलों में कार्यरत रसोईया के पद भी समाप्त होंगे, इन स्कूलों में मध्यान भोजन संचालन करने वाली महिला स्वास्थ सहायता समूह के हाथों से काम छिनने जा रहा है। अगर देखा जाए तो युक्ति युक्तिकरण भाजपा सरकार की ग्रामीण अंचलों में खोले गए स्कूल को बंद करके लोगों को फिर से आदम युग में ले जाने की शुरुआत भी कहा जा सकता है। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने आरोप लगाया कि युक्ति युक्तकरण के नाम पर बीईओ कार्यालय द्वारा शिक्षकों की गलत सूची तैयार की गई थी। कई स्कूलों में सीनियर शिक्षकों को अतिशेष दिखाया गया है, जबकि जूनियर को यथावत रखा गया है। विकलांग शिक्षकों को भी युक्ति युक्तकरण सूची में दिखाया गया है। युक्ति युक्तकरण के नाम पर महिला शिक्षकों के साथ बहुत ही गलत किया गया है, उन्हें उनकी शालाओ से हटकर दूरस्थ स्कूलों में पदस्थापना दी जा रही है। प्रदेश की साय सरकार और उसके जनप्रतिनिधि छत्तीसगढ़ में शिक्षा को बढ़ावा नहीं देना चाहते। भाजपा की साय सरकार का पूरा ध्यान प्रदेश को शराब के नशे में डुबोने में लगे हुए है। शिक्षा के मंदिरों को बंद करके नई शराब दुकान खोलना यही बीजेपी की पहचान है। बीईओ कार्यालय का घेराव करने वालों में ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, चंद्र प्रकाश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी, श्रीमती कविता साहू, राजेश दुबे, अर्जुन देवांगन, रास बिहारी कुर्रे, भारत भूषण साहू, सुमित राजपूत, टिकेंद्र परगनिहा, राजेश चंदेल, राम सिंह गायकवाड सदस्य जनपद पंचायत बेरला, श्रीमती हिरा देवलाल वर्मा, श्रीमती अर्चना देशलहरे, श्रीमति नेहा सुराना, नवाज खान, चंद्र प्रकाश परगनिहा, चेतन बंजारे, चंद्रशेखर परगनिहा, पीआर सिन्हा, आशीष परगनिहा, भुवनेश्वरी चतुर्वेदी, अनिल सेन, हेमराज, जगराखन, चैतराम साहू, टिकेश वर्मा, इंदरचंद जैन, राजू साहू, मोनल सिन्हा, उमाशंकर पाटिल, राकेश सोनी, अजय पांडे, घनश्याम देवांगन, नरोत्तम देशलहरे, गौरीशंकर शर्मा, अनिल सेन सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे। 

बिना अनुमति मोहगांव (साजा) कॉलेज में पेड़ों की कटाई

कॉलेज प्रमुख को नहीं हैं जानकारी, स्टॉफ की भूमिका संदेह में, नोटिस देकर मांगा जवाब  एक ओर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम, वहीं दूसरी ओर सरक...