गुरुवार, 12 जून 2025

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने दी डा. रमन सिंह को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं

भाजपा नेता योगेश तिवारी ने दी डा. रमन सिंह को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं
 प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह को उनकी विवाह वर्षगांठ के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं। इस विशेष अवसर पर योगेश तिवारी डा. सिंह के रायपुर स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें एवं उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दाम्पत्य जीवन की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। 
       शिष्टाचार मुलाकात के दौरान योगेश तिवारी ने कहा कि डा. रमन सिंह और वीणा सिंह का जीवन समाज के लिए प्रेरणा है। इनका सहज, सादगीपूर्ण एवं सेवा भाव से परिपूर्ण जीवन अनेक परिवारों के लिए मार्गदर्शक है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह जोड़ी सदा स्वस्थ, प्रसन्न और सक्रिय बनी रहे।
      भारतीय जनता पार्टी के भीतर और सनातन संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले योगेश तिवारी की यह भेंट मुलाकात के दौरान बेमेतरा के जिला पंचायत के बारे में चर्चा की और जानकारी ली वर्तमान परिस्थितियों पर भी विचार-विमर्श किया।
         डा. रमन सिंह ने योगेश तिवारी से मां गोदावरी आंनद वन के बारे में भी जानकारी ली और समाजजिक कार्यों की सराहना की। 

बिना अनुमति मोहगांव (साजा) कॉलेज में पेड़ों की कटाई

कॉलेज प्रमुख को नहीं हैं जानकारी, स्टॉफ की भूमिका संदेह में, नोटिस देकर मांगा जवाब  एक ओर पूरे देश में एक पेड़ मां के नाम, वहीं दूसरी ओर सरक...