अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू

अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा का शपथ ग्रहण एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। वहीं अन्य अतिथियों में पूर्व संगठन मंत्री रामप्रताप, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरन्दर मिश्रा, बसना विधायक संपत अग्रवाल, छत्तीसगढ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, राजीव अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, मोना सेन व निगम मंडल, बोर्ड के अध्यक्षगण एवं भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।