नागरिक विज्ञान : प्रकृति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर कार्यशाला

शासकीय पॉलीटेक्निक बेरला के नेचर क्लब के सहयोग से नवीन कालेज बेरला में आयोजन 
बेमेतरा 24 सितंबर 2026 - शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला में विद्यार्थियों में प्रकृति, जैव विविधता एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से “नागरिक विज्ञान : प्रकृति जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण" विषय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शासकीय पॉलीटेक्निक बेरला के Nature Club के सहयोग से आयोजित की गई। 

व्यावहारिक जानकारी प्रदान 
नरेंद्र वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को iNaturalist, eBird एवं Season Watch जैसे Citizen Science Platforms एवं Projects के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने आसपास पाई जाने वाली वनस्पतियों, पक्षियों, जीव-जंतुओं तथा मौसमी एवं प्राकृतिक घटनाओं का अवलोकन कर उनका वैज्ञानिक तरीके से दस्तावेजीकरण किया जा सकता है। 

जैव विविधता की प्रक्रिया से परिचय 
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को जैव विविधता से संबंधित आंकड़ों के अवलोकन, दस्तावेजीकरण एवं वैज्ञानिक डेटा संकलन की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। इससे विद्यार्थियों को अपने विषय के सैद्धांतिक अध्ययन को वास्तविक प्राकृतिक परिस्थितियों से जोड़ने तथा पर्यावरण एवं जैव विविधता संरक्षण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
अवसरों की जानकारी 
विशेष रूप से वनस्पति विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान के विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा वैज्ञानिक डेटा संकलन में भाग लेने के अवसरों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने कार्यशाला में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 

उपयोगिता एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जानकारी 
कार्यशाला में नेचर क्लब, शासकीय पॉलीटेक्निक बेरला के प्रभारी/समन्वयक डॉ. जयपाल सिंह बल द्वारा विद्यार्थियों को नागरिक विज्ञान की उपयोगिता एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से वैज्ञानिक गतिविधियों में सहभागिता के संबंध में जानकारी दी गई। 

संवेदनशीलता तथा संरक्षण की भावना विकसित करना उद्देश्य 
कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता तथा जैव विविधता संरक्षण की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों एवं जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यशाला में रहीं उपस्थिति 
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आस्था तिवारी, आईक्यूएसी प्रभारी बीआर सिवारे, सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार कुर्रे, आशीष एक्का, खुशबू ध्रुव, गिरजा वर्मा एवं अधिक संख्या में शासकीय पॉलीटेक्निक बेरला एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय बेरला के एनएसएस कार्यकर्ताओं सहित विज्ञान विषय के छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी युवराज पावले द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ