दारगांव समाधान शिविर में शामिल हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू

दारगांव समाधान शिविर में शामिल हुए तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर में ग्राम पंचायत दारगांव में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू शामिल हुए। वहीं उनके साथ छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, 
पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति सरस्वती बंजारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष एनके तिवारी, जनपद सदस्य राजेश साहू, बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेन्द्र राजपूत, बेरला जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी गण, गणमान्यजन व समस्त अधिकारीगण उपस्थित रहे।