सोनपुरी (संबलपुर) में हुए हत्या के आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी

सोनपुरी (संबलपुर) में हुए हत्या के आरोपी का गिरफ्तारी वारंट जारी 

आरोपी पर 5000 का ईनाम घोषित 

नए आपराधिक कानून के तहत आरोपी का फरारी पंचनामा तैयार कर न्यायालय में चालान पेश 

शीघ्र निराकरण हेतु विशेष पुलिस टीम गठित, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयासरत 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले के थाना नवागढ़ अंतर्गत पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्र के ग्राम सोनपुरी में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई तेज कर दी गई है। अपराध सदर, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत 19.02.2025 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया था। 
    जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) के 17 फरवरी 2025 को फरार हो गया, जिसके कारण दो पुलिस कर्मचारियों को निलंबित किया गया तथा संबलपुर चौकी प्रभारी को पद से हटा दिया गया। 
  आरोपी की लगातार तलाश के बावजूद वह अपने निवास या संभावित ठिकानों पर नहीं मिला। फलस्वरूप नए आपराधिक कानून बीएनएसएस की धारा 335 के तहत आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी का फरारी पंचनामा तैयार कर न्यायालय बेमेतरा में 19 मई 2025 को चालान प्रस्तुत किया गया। चालान में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराए गए। 
     न्यायालय द्वारा उसी दिन आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। आरोपी की चल-अचल संपत्ति की जानकारी हेतु तहसीलदार नवागढ़ से भी आवश्यक विवरण प्राप्त किया गया है। 
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी की गिरफ्तारी हेतु 5000 रूपये (पाँच हजार) के नगद इनाम की घोषणा की गई है। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। 
     प्रकरण की शीघ्र एवं विधिसम्मत निराकरण हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई है, जो आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयासरत है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ