प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 मई 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना बेरला स्टाफ द्वारा न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 1541/2021, अपराध क्रमांक 186/2020 धारा 294, 506, 323 भादवि के मामले में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी आशुगो साहू उर्फ गोलू पिता मेहतर साहू उम्र 35 साल साकिन सांकरा थाना बेरला जिला बेमेतरा को मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश मांडवी, आरक्षक टिकेंद्र यादव, प्रीतेश महिलांग एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भुमिका रही।
0 टिप्पणियाँ