सरकार की लोकहित व महती योजना का शहर/ग्राम सभी को लाभ लेने सार्थक पहल व अपील
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रधानमंत्री मोदी के गायरेंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन तिहार, सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान आपके शहर आपके ग्राम के तहत 08 अप्रेल से 31 मई तक चलाया जा रहा हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने आमजन व जिलेवासियों से अपनी समस्याओं, मांगो का समाधान करने के लिए सुशासन तिहार की जानकारी देते हुए कहा मेरे प्यारे भाइयों एवं बहनों छत्तीसगढ़ वासियों छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहल पर प्रदेश छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान आपके शहर आपके ग्राम के तहत चलाया जा रहा है। जो कि यह शासन का एक जनसंपर्क अभियान के तहत जन समस्या निवारण हेतु छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायत एवं शहरी वार्ड स्तर पर जन समाधान शिविरों के माध्यम से संवाद से समांधान शिविर का आयोजन हो रहा है। जिसे सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान आपके शहर आपके ग्राम के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत 08/04/2025 से 11/04/2025 तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, जिसमें आप अपनी विभिन्न समस्याएं जैसे पटृटा, बिजली, पानीं, रोड, नाली, सांस्कृतिक भवन, राशन कार्ड, पेंशन, पोल में लाईट, पुष्प वाटिका, आधार कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, मजदुर कार्ड एवं अन्य योजनाओं के लाभ के लिए और भी जन समस्या से शासन को अवगत कराने, जिनका महतारी वंदन योजना से वंचित हैं जिनका फॉर्म जमा नहीं हो पाया था या जिनकी नई वधु बहू शादी होकर आई है, जो महतारी वंदन के लिए किन्हीं कारण वश छूट गए थे ऐसे माताएं बहन भी फॉर्म भर सकते हैं। प्यारे भाइयों एवं बहनों आप अपने अपने वार्ड क्षेत्र में समाधान शिविर आयोजन स्थल में जाकर आवेदन करें या और ज्यादा जानकारी के लिए नगर निगम क्षेत्र के महापौर पार्षद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत के प्रति निधियों से मिलकर ज्यादा जानकारी प्राप्त करें। सुशासन तिहार की सभी वार्ड में ग्राम पंचायत में सहायता केंद्र शिविर आयोजित है। सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान शिविर 05 से 31 मई तक, सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान आपके शहर आपके ग्राम कार्यक्रम आयोजन के लिए मोर भाजपा मोदी कुटुम्ब परिवार जनों ने प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोटि कोटि साधुवाद करते हुए हार्दिक बधाई एवं मंगल शुभकामनायें प्रेषित किया।
0 टिप्पणियाँ