सामाजिक प्रतिनिधियों ने एसपी से चर्चा कर सौंपा ज्ञापन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर के नेतृत्व में धोबी समाज के अशोक निर्मलकर उम्र लगभग 70 वर्ष ग्राम घोटवानी तहसील साजा जिला बेमेतरा के निर्मम कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने एवं अपराधी को 5 दिन में पुलिस द्वारा ना पकड़ने को लेकर आज जिला पुलिस अधीक्षक के पास चर्चा व ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अपराधी जीवन लाल वर्मा को न पकड़े जाने पर प्रदेश धोबी समाज एवं जिला धोबी समाज बेमेतरा द्वारा जन आंदोलन किये जाने की बात कही गई। पीड़ित परिवार से मिलकर ग्राम घोटवानी घटना की जानकारी लेने उनके पुत्र विजय कुमार निर्मलकर से मिलकर लिए।
जिसमें घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किए एवं साजा थाना कार्यवाही के लिए प्रदेश पदाधिकारी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार निर्मलकर बिलासपुर प्रदेश महासचिव, शिवनाथ बरेठ जिला अध्यक्ष शक्ति, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ रामकुमार निर्मलकर, जिला अध्यक्ष बेमेतरा अनिल रजक, जिला महासचिव राजेंद्र निर्मलकर, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर, जिला सहसचिव दुलार निर्मलकर, जिला प्रवक्ता नेमी राम रजक, युवा जिला अध्यक्ष तारकेश्वर रजक, देवरबीजा राज अध्यक्ष बुधराम निर्मलकर उपाध्यक्ष जनक निर्मलकर, साजा नगर अध्यक्ष सुरेश कन्नौजे, बीजागोड़ राज उपाध्यक्ष रामनाथ निर्मलकर, बलराम निर्मलकर केशतरा, विशाल निर्मलकर, तोषन निर्मलकर, आईटी सेल जिला अध्यक्ष हरि निर्मलकर, युवा प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर, प्रकाश निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ