कलेक्टर ने एसडीएम, तहसील, लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने एसडीएम, तहसील, लोक सेवा केंद्र का किया निरीक्षण 

मौके पर कलेक्टर ने मौके पर सुनी लोगों से उनकी समस्याएं, सुशासन तिहार की दी जानकारी  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 9 अप्रैल 2025 - कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आज साजा जनपद में सुशासन तिहार 2025 की तैयारियों को लेकर सभी जिला अधिकारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली। 
       बैठक के उपरांत कलेक्टर ने एसडीएम, तहसील, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत ‘समाधान पेटी’ में आवेदन करने आये और कार्यालयीन कार्य से आये उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं मौके पर सुनी, संबंधित को उचित दिशा निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने कहा कि सरकार आम जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान हेतु यह अभियान चला रही है। नागरिक 11 अप्रैल तक समाधान पेटी में आवेदन डाल सकते हैं, जिनका समयसीमा में पूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आगामी 5 मई से 31 मई तक ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे लोगों को उनके क्षेत्र में ही प्रशासनिक सेवाएँ प्राप्त हो सकें। निरीक्षण में उनके साथ जिला सीईओ टेकचंद अग्रवाल, एडीएम अनिल बाजपेयी, सीएचएमओ वायके ध्रुव, एसडीएम पिंकी मनहर, तहसीलदार यूके मानकर सहित अन्य उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ