इंसान अपने विचारो और कार्यों से महान होता है न की जन्म से - आशीष छाबड़ा

इंसान अपने विचारो और कार्यों से महान होता है न की जन्म से - आशीष छाबड़ा 

शहर के पिकरी वार्ड मे कांग्रेस ने मनाया अंबेडकर का 134 वा जयंती 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 134 वा जयंती शहर के पिकरी वार्ड 1 मे मनाया गया। जहा डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात उनके कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने अपनी बात रखी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण भी किया गया।
       जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले डॉ आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। बाबा साहब केवल एक नेता नही थे बल्कि एक उम्मीद थे, करोड़ों ऐसे लोगो के लिए जिन्हे समाज ने हासिए पर धकेल दिया था। बाबा साहब संविधान निर्माता के साथ साथ समाज सुधारक भी थे, उनका सिद्धांत था कि समाज को आगे तभी बढ़ाया जा सकता है जब समाज शिक्षित होगा। बाबा साहब ने जातिप्रथा पर विरोध करते हुए कहा था कि इंसान अपने विचारो और कार्यों से महान होता है न की जन्म से। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में वर्तमान सरकार संविधान को समाप्त करना चाह रही है, जिसे बाबा साहब के संविधान को मानने वाले लोग कभी स्वीकार नही करेंगे। कार्यक्रम को टीआर जनार्दन, शकुंतला मंगत साहू, डिंडोरे जी, मनोज शर्मा, ठाकुर प्रसाद जोशी, रीता पांडे ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुमन गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा महामंत्री जिला कांग्रेस, रश्मि मिश्रा, राजू साहू, गोलू साहू, प्रकाश ठाकुर, लक्ष्मी डेहरे, रोमन वर्मा, पप्पू साहेब, नारायण छाबड़ा, चंदू शीतलानी, विकाश चौबे, योगिता साहू, रुबी सलूजा, हेमीन यादव, राघवेंद्र मनु, श्रीराम यदु, ओमप्रकाश साहू, नेमसिंग वर्मा, सहोद्रा नवरंगे, गायत्री डेहरे, श्रीराम वर्मा, सूरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।