जस झांकी प्रतियोगिता एवं श्री राम कथा मानस गान कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरसी तथा कोशपातर (बारगांव) मे जय मां महामाया जस झांकी मंडली समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय विराट देवी जसगीत, झांकी एवं श्री राम कथा मानस गान में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि जसगीत, झांकी एवं लोक कला महोत्सव हमारे धार्मिक आस्था का एक प्रमुख केंद्र है तथा गांव में एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिससे हमें सीख मिलती है कि अपने गांव में भाईचारा, एकता बनाए रखे। लोक महोत्सव पर्व को त्योहार के रूप में मुख्य रूप से मनाया जाता है, लोक कला तथा जस गायन के रूप में हम अपनी संस्कृति को समृद्ध करते हैं तथा इससे न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि गांव में रौनकता भी आती है। शक्ति की आराधना पूरे संसार में की जाती है और इसी शक्ति के आराधना आज हमारे ग्राम में हो रही है, जो अत्यंत ही हर्ष का विषय है तथा आयोजन समिति को मैं इसके लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
इस कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी रवि परगनिहा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, रामेश्वर देवांगन अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला, विजय पारख, तखत साहू, चंद्र प्रकाश साहू अध्यक्ष नगर पंचायत कुसमी, ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, चंदू यादव, रवि साहू सदस्य जनपद पंचायत बेरला, हेमंत वर्मा सरपंच ग्राम पंचायत बोरसी, मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा, चंदू यादव, कृष्णा चतुर्वेदी सहित मंचस्थ मण्डली सहित भारी संख्या में ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।