विधानसभा के गांवों में आयोजित जस झांकी प्रतियोगिता व रामायण सम्मेलन में शामिल हुए योगेश तिवारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - बेमेतरा विधानसभा के ग्राम कुम्हीं, ग्राम खुड़मुड़ी और ग्राम हरदी में आयोजित जस झांकी प्रतियोगिता एवं रामायण सम्मेलन के धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने विशेष अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। योगेश तिवारी का प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा जस गीत और रामायण पाठ हमारी सांस्कृतिक विरासत के जीवंत उदाहरण हैं। ये न केवल भक्ति का माध्यम हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का मार्ग भी दिखाते हैं। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़कर समाज के उत्थान में भागीदार बनना चाहिए।
कार्यक्रम में श्री तिवारी ने ग्रामीणों और युवाओं से संवाद कर धार्मिक आयोजनों को एक सकारात्मक सामाजिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इन आयोजनों में ग्रामीणों के उत्साह, युवाओं की सहभागिता और सामाजिक समरसता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। योगेश तिवारी ने सभी आयोजनों में भाग लेकर भगवान राम की आरती, प्रसाद वितरण और संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन आयोजनों से यह स्पष्ट हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र आज भी धर्म, संस्कृति और परंपरा के गहरे सूत्र में बंधे हुए हैं। योगेश तिवारी की सक्रिय उपस्थिति ने ग्रामीणों के बीच नया उत्साह और जागरूकता का संचार किया।
मंच पर उपस्थित अन्य मुख्य अतिथियों में दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, सीमा टिकरिहा जनपद सदस्य, लखन चक्रधारी, प्रवीण परगनिहा जनपद सदस्य, सपना सुनील देशलहरे सरपंच हरदी, ईश्वरी साहू उपसरपंच हरदी, अशोक पांडेय, भूलुराम वर्मा, राजेश पाल, निशा वर्मा सरपंच कुम्हीं, तिलोचन वर्मा अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सिलघट, जागेश्वरी वर्मा, शुभम साहू, कमलनारायण पटेल, यशवंत साहू, नरेंद्र साहू, विजय वर्मा, खिलावन साहू, दूजेराम साहू, पुनाराम निर्मलकर, माखन निर्मलकर, गजाधर सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं युवाजन उपस्थित रहे।