सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा का कलेक्टर ने किया निरीक्षण 

वार्डों, दवाई, इंजेक्शन, स्टाफ, सुविधाओं की ली जानकारी 

आमजन को बेहतर सुविधाओं के साथ ईलाज उपलब्ध कराने दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा 9 अप्रैल 2025 - कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आज साजा जनपद में सुशासन तिहार 2025 की तैयारियों को लेकर सभी जिला अधिकारियों की विभागवार समीक्षा बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम की सुचारु रूप से क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
बैठक के उपरांत कलेक्टर ने साजा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहाँ की चिकित्सा सुविधाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सेवाओं तथा स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इलाज हेतु आए मरीजों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं व सुझावों को गंभीरता से सुना। 
             कलेक्टर ने अस्पताल के प्रसूति कक्ष, मरीज वार्ड, दवाई वितरण कक्ष एवं इंजेक्शन कक्ष का निरीक्षण कर स्टाफ को समुचित इलाज और बेहतर व्यवहार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मरीजों को पोषणयुक्त भोजन प्रदान किया जाए और इसकी गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो। 
            साथ ही साजा ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ‘वय वंदन योजना’ अंतर्गत शत प्रतिशत कार्ड निर्माण के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत काउंसलिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उनके साथ जिला सीईओ टेकचंद अग्रवाल, एडीएम अनिल बाजपेयी, सीएचएमओ वायके ध्रुव, एसडीएम पिंकी मनहर, बीएमओ एके वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ