प्रजापिता ब्राम्हकुमारी के शिवध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह मे शामिल हुए विधायक दीपेश साहू
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमगा द्वारा आज ग्राम पेण्ड्री में शिवध्वजारोहण एवं नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू सम्मिलित हुए। इस अवसर पर आयोजित समारोह में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत शिवध्वजारोहण से हुई, जिसके पश्चात नवनिर्वाचित पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों का सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक दीपेश साहू ने अपने सम्बोधन में कहा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, नैतिक मूल्यों की स्थापना एवं सेवा भाव का जो कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामवासियों में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी सद्भाव और सेवा भावना को बढ़ावा मिला है। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को भी यह अवसर समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। मैं संस्था को इस आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। समारोह में भाजपा नेता गौकरण साहू, भरत साहू, पंचायत प्रतिनिधि ग्रामवासियों, ब्रह्माकुमारी बहनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम का समापन “ॐ शांति” के मधुर उद्घोष से हुआ, जो शांति, प्रेम और सहयोग का संदेश देता है।
0 टिप्पणियाँ