प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ सख्ती जारी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा वाहन जब्त किए। ये वाहन अवैध रूप से रेत परिवहन कर रहे थे। जब्त किए गए वाहनों में CG25 P 8118 मालिक सिद्दीकी खान, CG25 M 2229 मालिक प्रतीक सिंघानिया और CG04 PD 1063 मालिक दिनेश यदु शामिल हैं। इन वाहनों को मटका और बसनी राका गांव के पास पकड़ा गया और बेमेतरा थाने में रखा गया है। इसके अलावा डगनिया शिवनाथ नदी घाट पर अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर खनिज विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन वहां कोई वाहन नहीं मिला। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने खनिज एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखें और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
बेमेतरा हलचल बेमेतरा ज़िले की भरोसेमंद न्यूज़ पोर्टल है, जहाँ स्थानीय खबरें, सरकारी योजनाएँ, ग्रामीण समस्याएँ और राजनीतिक गतिविधियाँ प्रकाशित होती हैं।
बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...
-
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष पद पर श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी के विजयी होने पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सौपा विजय प्रमाण पत्र ...
-
बेरला क्षेत्र के शिवनाथ नदी से अवैध सिंचाई पर बड़ी कार्रवाई प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 जनवरी 2026 - ग्रीष्मकाल में जल संकट की स...
-
सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रत्याशी कल्पना योगेश तिवारी के मुख्य चुनाव कार्यालय का किया भव्य उद्घाटन प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - जिल...