शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं मालमुंशी प्रभारी की बैठक

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने ली राजपत्रित अधिकारियों एवं मालमुंशी प्रभारी की बैठक 

जप्त गांजा को सेंट्रल मालखाना बेमेतरा में जमा करने दिये गए निर्देश 

अवैध कारोबार पर सख्त कार्यवाही करने दिये निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित थाना/चौकी के मालमुंशी प्रभारी की बैठक ली। जिसमें जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की नष्टीकरण के लिए न्यायालय निर्णय उपरांत जप्त मादक पदार्थ गांजा को रक्षित केन्द्र में स्थित सेंट्रल मालखाना बेमेतरा में जमा करने निर्देश दिये गए। जिले के थाना/चौकी वार थाना/चौकी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में मालखाना में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की जानकारी लिया गया। थाना/चौकी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के ऐसे प्रकरण जिसमें न्यायालय द्वारा निर्णय किया गया है तथा जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा थाना/चौकी में रखा है। ऐसे प्रकरण जो न्यायालय में विचाराधीन है, किन्तु जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा थाना/चौकी में रखा है। ऐसे प्रकरण जो थाना/चौकी में विवेचनाधीन है एवं जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा थाना/चौकी में रखा है की जानकारी थाना/चौकी वार लिया जाकर निर्देशित किया गया कि थाना/चौकी में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के ऐसे प्रकरण जिसमें न्यायालय में चालान पेश किया गया है तथा न्यायालय द्वारा निर्णय पारित किया जा चुका है ऐसे प्रकरणो में जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा नष्टीकरण के लिए रक्षित केन्द्र में स्थित सेंट्रल मालखाना बेमेतरा में जमा करने निर्देश दिये गए। ताकि अवैध मादक पदार्थ गांजा नष्टीकरण की कार्यवाही जल्द से जल्द किया जा सके। वहीं असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने, अपराध नियंत्रण एवं लघु अधिनियम प्रकरणों में ध्याने देने, अवैध कारोबारियो, अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा, नशीली दवा एवं अन्य अवैध कार्यो में लिप्त लोगो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, सहित थाना/चौकी के मालमुंशी प्रभारी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...