बुधवार, 2 अप्रैल 2025

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने गौ वंश तस्करो की धरपकड हेतु किया विशेष टीम का गठन

एसएसपी रामकृष्ण साहू ने गौ वंश तस्करो की धरपकड हेतु किया विशेष टीम का गठन 

गठित टीम के साथ गौ वंश तस्करी रोकने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा  

गौ सेवकों के सहयोग से पुलिस करेगी गौ वंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रो में गौ वंश तस्करी करने वालो की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया और गठित टीम के साथ गौ वंश तस्करी रोकने विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा किया गया। 

मिलेगा पुलिस का सहयोग - एसएसपी बेमेतरा ने कहा कि गौ तस्करी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस को सुचित करने एवं पुलिस का सहयोग करने, साथ ही गौ तस्करो को पकडने के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या मारपीट जैसी कोई घटना न हो इस पर विशेष ध्यान रखने कहा गया। पुलिस आप सभी के सहयोग के लिए है बेमेतरा पुलिस आपकी अपनी पुलिस है आपको जब भी पुलिस के सहयोग की आवश्यकता हो तत्काल पुलिस का सहयोग ले सकते है। 

टीम करेगी मदद व कार्यवाही - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में गौ वंश तस्करो को पकडने के लिए रात में भी पुलिस तैनात रहेगा और गौ वंश की तस्करी करने की सूचना पर तत्काल गठित टीम मौके पर पहुच कर कार्यवाही करेगी। गौ सेवकों के सहयोग से पुलिस गौ वंश की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी। गौ वंश की तस्करी करने वाले अब बक्से नहीं जायेगें। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...